Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / मोदी ने भारत को विश्व में दिलाई नई पहचान : त्रिवेंद्र

मोदी ने भारत को विश्व में दिलाई नई पहचान : त्रिवेंद्र

देहरादून। भाजपा द्वारा मोदी%20 ड्रीम्स मीट डिलीवरी पुस्तक पर सीआईएमएस सभागार कुआंवाला में बुधवार को आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व आज भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। मोदी ने भारत को विश्व में नई पहचान दिलाई है।

त्रिवेंद्र ने कहा कि मोदी का विजन और लक्ष्य शुरू से  देश को सबसे हर क्षेत्र में शक्तिशाली और विकसित राष्ट्र बनाना रहा है। मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे, वहां के किसानों को मुश्किल से दो घंटे भी बिजली नहीं मिलती थी, न ही बिजली का कोई समय तय था। इससे किसान परेशान होकर मोदी के पास गए और उनसे अनुरोध किया कि हमें दो घंटे बिजली दें, लेकिन उसका समय तय कर दें। मोदी ने किसानों की समस्या सुनी और उसके बाद उन्हें सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली देना सुनिश्चित किया। इसके परिणाम स्वरूप गुजरात में कृषि की विकास दर 7 प्रतिशत और मैन्यूफैक्चरिंग उद्योगों की विकास दर 11 प्रतिशत तक पहुंच गई।

प्रधानमंत्री ने गरीबों के लिए बैंकों में जन धन खाते खुलवाए। उसका फायदा आज गरीबों को मिला है। देशभर में 8 करोड़ से ज्यादा खाते खुले। विकसित इंडिया बनाने में आज देश के गरीब लोग भी अपना योगदान दे रहे हैं। मोदी ने कभी भी राष्ट्रहितों के साथ कभी समझौता नहीं किया। आज भारत रक्षा क्षेत्र में चीन के मुकाबले काफी मजबूत हुआ है। डोकलाम और गलवान में एक इंच भूमि भारत के सैनिकों ने कब्जा नहीं होने दी। प्रधानमंत्री देश को हर क्षेत्र में मजबूत बनाने की सोच के साथ कार्य कर रहे हैं। आज विश्व में भारतीय जहां भी जाता है, उसका सिर गर्व से ऊंचा उठ जाता है। इसकी वजह आज मोदी ने दुनिया को नए भारत की पहचान दिलाई है।

सेमिनार में जिला अध्यक्ष भाजपा शमशेर सिंह पुंडीर,. विधायक बृजभूषण गैरोला, चेयरमैन सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कालेज ललित जोशी, प्रो. एसडीएम पीजी कालेज डाॅ. अंजलि वर्मा, पार्टी के जिला पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चों  के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व मंडल पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply