Saturday , February 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / गढ़वाल और कुमाऊं के आईजी बदले, इनको मिली जिम्मेदारी…

गढ़वाल और कुमाऊं के आईजी बदले, इनको मिली जिम्मेदारी…

देहरादून। आज मंगलवार को उत्तराखंड शासन ने एक अहम आदेश जारी करते हुए पुलिस महकमे में दो शीर्ष अधिकारियों के तबादले करते हुए एक आला अफसर को नई तैनाती भी दी है।
शासनादेश के अनुसार आईजी गढ़वाल अजय रौतेला को पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं का जिम्मा सौंप दिया गया है। आईजी अभिनव कुमार को पी एंड एम पुलिस हेड क्वार्टर देहरादून से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। वी मुरुगेशन जो सीबीआई दिल्ली से डेपुटेशन पर वापसी के बाद बाध्य प्रतीक्षारत थे,उन्हें पुलिस महानिरीक्षक पी एंड एम पुलिस मुख्यालय में तैनात किया गया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply