देहरादून। राज्य सरकार ने महिला कर्मचारियों को करवा चौथ से पहले सौगात दी है। उत्तराखंड सरकार ने महिला कर्मचारियों के लिए करवा चौथ पर अवकाश घोषित किया है।
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शासकीय, अशासकीय कार्यालयों व शिक्षा संस्थानों में महिला कर्मचारियों के लिए एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मंगलवार दोपहर सचिव विनोद कुमार सुमन ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। सचिव विनोद कुमार सुमन द्वारा जारी आदेश में कहा गया हैं कि “राज्यपाल, उत्तराखण्ड राज्य के अधीन शासकीय / अशासकीय कार्यालयों/ शैक्षणिक संस्थानों / शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों को प्रदेश भर में करवा चौथ पर्व हेतु दिनांक 01-11-2023 (बुद्धवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

Hindi News India