Friday , December 1 2023
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड सरकार का करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को तोहफा, एक नवंबर को अवकाश घोषित

उत्तराखंड सरकार का करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को तोहफा, एक नवंबर को अवकाश घोषित

देहरादून। राज्य सरकार ने महिला कर्मचारियों को करवा चौथ से पहले सौगात दी है। उत्तराखंड सरकार ने महिला कर्मचारियों के लिए करवा चौथ पर अवकाश घोषित किया है।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शासकीय, अशासकीय कार्यालयों व शिक्षा संस्थानों में महिला कर्मचारियों के लिए एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मंगलवार दोपहर सचिव विनोद कुमार सुमन ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। सचिव विनोद कुमार सुमन द्वारा जारी आदेश में कहा गया हैं कि “राज्यपाल, उत्तराखण्ड राज्य के अधीन शासकीय / अशासकीय कार्यालयों/ शैक्षणिक संस्थानों / शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों को प्रदेश भर में करवा चौथ पर्व हेतु दिनांक 01-11-2023 (बुद्धवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

About team HNI

Check Also

Assembly Election 2023: वोटर कार्ड गुम होने पर भी ऐसे डाल सकते हैं वोट, जानिए प्रक्रिया…

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत नक्सल प्रभावित बस्तर …

Leave a Reply