Monday , February 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: वाहन से टकराने से बाइक में लगी आग, छात्र की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड: वाहन से टकराने से बाइक में लगी आग, छात्र की दर्दनाक मौत

श्रीनगर। पौड़ी जिले के श्रीनगर में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आया है। यहां डेम कॉलोनी के पास देर रात एक बाइक सवार युवक एक वाहन से टकरा गया। टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई, जिसमें युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस के अनुसार, अंकित रात के समय डेम कॉलोनी की ओर अपनी बाइक से जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक एक अन्य वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक में आग लग गई। आग से बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। अंकित को आग से झुलसने के साथ गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई।

कोतवाल मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टि में यह एक सड़क दुर्घटना प्रतीत हो रही है, लेकिन पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। घटना के बाद से गढ़वाल विवि और मृतक के घर में शोक की लहर है। अंकित मूलरूप से काशीपुर का रहने वाला था और गढ़वाल विवि में एमपीएड का छात्र था। इस हादसे ने विवि के छात्रों और शिक्षकों में शोक की लहर है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …