Friday , May 3 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड के लाल कलम सिंह बिष्ट ने अब हिमाचल में फहराया परचम

उत्तराखंड के लाल कलम सिंह बिष्ट ने अब हिमाचल में फहराया परचम

  • चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के कलम सिंह बिष्ट ने 60 किमी शिवालिक अल्ट्रा रन में हासिल किया गोल्ड मेडल  

देहरादून। चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के 42 वर्षीय कलम सिंह बिष्ट ने आज शनिवार को 60 किमी शिवालिक अल्ट्रा रन में गोल्ड मेडल हासिल कर उत्तराखंड का नाम फिर रोशन किया। जबकि दूसरे स्थान पर एयर फोर्स का 23 वर्षीय युवा ने बाजी मारी।

आज शनिवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शिवालिक माउंटेन रेंज में आयोजित 60 किमी शिवालिक अल्ट्रा रन का आयोजन किया गया था। जिसमें देशभर के नामी गिरामी एथलीटों ने भाग लिया। इसमें चमोली जिले के देवाल ब्लॉक, तहसील थराली के गांव मुंदोली निवासी 42 वर्षीय कलम सिंह बिष्ट ने 5 घंटे 28 मिनट के रिकॉर्ड समय में यह चुनौतीपूर्ण दौड़ पूरी कर गोल्ड मेडल हासिल किया और उत्तराखंड की शान में चार चांद लगा दिये।

जबकि इस शिवालिक अल्ट्रा रन में दूसरे स्थान पर आये एयर फोर्स के 23 वर्षीय जवान ने 5 घंटे 35 मिनट का समय लिया। इस अल्ट्रा रन में भाग लेने के लिये देशभर के एथलीट जमा हुए थे। इससे पहले कलम सिंह बिष्ट ने 100 किमी नैनीताल अल्ट्रा रन में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया था और दिलचस्प बात यह है कि इस नैनीताल अल्ट्रा रन में दूसरे स्थान पर आने वाला युवक भी चमोली जिले के देवाल ब्लॉक का ही कलम सिंह बिष्ट था।

About team HNI

Check Also

UK Board result 2024: इन्होंने मारी बाजी, जानिए कौन हैं 10वीं और 12वीं के टॉप-5 छात्र-छात्राएं…

नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का …

Leave a Reply