Friday , April 26 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / भारी भूस्खलन के चलते कालसी चकराता मोटर मार्ग ठप, सारी रात फंसे रहे वाहन

भारी भूस्खलन के चलते कालसी चकराता मोटर मार्ग ठप, सारी रात फंसे रहे वाहन

विकासनगर। बुधवार देर रात से हो रही भारी वर्षा के दौरान भारी भूस्खलन के चलते कालसी चकराता मोटर मार्ग जगह.जगह बंद हो गया था। इस कारण देर रात से सेब, टमाटर आदि नकदी फसलों से लदे वाहन व यात्री वाहन मार्ग पर फंसे रहे। लोगों को देर रात भूखे पेट काटनी पड़ी।
चकराता से विकासनगर जाने वाले व विकासनगर से चकराता की ओर आने वाले लोगों को मार्ग खुलने का घंटों इंतजार करना पड़ा। मोटर मार्ग पर असनाड़ी के पास व सबसे ज्यादा जजरेड़ पहाड़ी के भूस्खलन का मलबा भारी मात्रा सड़क पर आ गिरा। इसके चलते मार्ग अवरुद्ध हो गया। लोक निर्माण विभाग द्वारा दो जेसीबी सुबह 7 बजे से मार्ग से मलबा हटाने में लगाई गई। करीब दस बजे मार्ग से मलबा हटाया गया व वाहनों का आवागमन सुचारु हो पाया।

यह भी पढ़ें: रुद्रप्रयाग : भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़के बंद, हेली सेवा भी ठप

वाहन चालक समीर त्यूणी से बहादराबाद के लिए कल बुधवार को सेब से लदा ट्रक लेकर चला था। रात करीब 12 बजे जजरेड़ पहाड़ी से भूस्खलन होने के चलते मार्ग बंद हो गया था। पूरी रात सड़क पर बितानी पड़ी। वहीं त्यूणी से किसान राजू सेब लेकर सहारनपुर के लिए चला था। रात को मार्ग बंद हो गया। पूरी रात भूखे प्यासे काटनी पड़ी।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply