Wednesday , June 18 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में झुलसाती गर्मी से मिलेंगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया ये अपडेट…

उत्तराखंड में झुलसाती गर्मी से मिलेंगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया ये अपडेट…

देहरादून। प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है। आलम ये है की मैदानी इलाकों में तापमान 42 के पार पहुंच चुका है। जिसके चलते आम लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है दो दिन बाद प्रदेश भर में गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी तेज बारिश होने से तापमान में कमी दर्ज की जाएगी।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में 19 जून को तेज बारिश हो सकती है। जबकि अन्य जिलों में कहीं-कहीं झोंकेदार हवाओं के साथ बौछार पड़ सकती है। जिससे मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में कुछ कमी आने से गर्म हवाओं से राहत मिलेगी। जिससे पारे में कुछ कमी आने की उम्मीद बन रही है।

वहीं प्रदेश के मैदानी जिलों के साथ पर्वतीय जिलों में भी आज (सोमवार) गर्म हवाएं परेशान करेंगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं गर्म हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में गर्म हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

देहरादून में बीते कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार है। रविवार को भी यहां का अधिकतम तापमान नौ डिग्री इजाफे के साथ 42.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन में चिलचिलाती गर्मी के साथ रात का न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री इजाफे के साथ 27.9 डिग्री रहा। जिसके चलते दिन और रात को भी गर्म हवाओं ने खूब परेशान किया।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply