Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में एक और सड़क हादसा, खाई में गिरी सूमो, 10 घायल

उत्तराखंड में एक और सड़क हादसा, खाई में गिरी सूमो, 10 घायल

श्रीनगर। उत्तराखड़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज सुबह पौडी गढ़वाल के सतपुली में एक टाटा सूमो कुल्हाड़ बैंड में अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 10 लोग गंभीर घायल हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सतपुली थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। एसडीआरएफ की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। सतपुली थाना प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि हादसे में घायल लोग एक ही गांव के हैं, जिन्हें हंस अस्पताल सतपुली में भर्ती किया गया है। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

इससे पहले शनिवार को रुद्रप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे पर रैंतोली के पास भीषण सड़क हादसा हुआ था। एक टेम्पो ट्रैवलर बेकाबू होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी थी। हादसे में 14 लोगों की जान चली गई थी और 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply