Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / अपराध / Dehradun Crime: पैसों के लेनदेन में रायपुर में यहां चली ताबड़तोड़ गोली, एक की मौत, दो घायल

Dehradun Crime: पैसों के लेनदेन में रायपुर में यहां चली ताबड़तोड़ गोली, एक की मौत, दो घायल

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू ग्राम में देर रात हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हुई है। जबकि गोलीबारी में दो युवक घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर क्षेत्र निवासी रवि बडोला ने अपनी कार डोभाल चौक के पास रहने वाले देवेंद्र शर्मा उर्फ़ भारद्वाज को दी थी। इस कार के रवि बडोला चार लाख रुपए मांग रहा था, लेकिन भारद्वाज ने कार का सौदा साढ़े तीन लाख रुपए में कर दिया। इस बात से नाराज़ रवि बडोला अपने दो साथियों सुभाष क्षेत्री और मनोज नेगी के साथ अपनी कार लेने के लिए भारद्वाज के घर जाने लगा।

इस दौरान किसी ने भारद्वाज को सूचना दे दी कि बडोला उसे मारने के लिए आ रहा है। भारद्वाज ने भी अपने साथियों को बुला लिया। जैसे ही बडोला और उसके साथी वहां पहुंचे तो भारद्वाज ने गोलियां चला दी। इसमें बडोला, क्षेत्री और नेगी तीनों को गोली लग गई। बडोला गोली लगते ही भाग गया और कहीं नाले में गिर गया। रातभर पुलिस और परिजन ढूंढते रहे लेकिन युवक नहीं मिला। सुबह क़रीब छह बजे युवक का शव पुलिस ने नाले से बरामद किया। परिजन और स्थानीय निवासियों ने पुलिस को शव देने से इंकार कर दिया। वही मौके पर पहुंचे विधायक उमेश शर्मा काऊ ने समझाकर लोगों को शांत किया। अब पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाया है।

इस मामले में देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत की गई है और जांच की जा रही है। हालांकि बातचीत के बाद प्रथम दृष्टया गफलत बाजी में गोली चलने की बात आई है और इसके लिए कोई सोची समझी रणनीति नहीं दिख रही है। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घर में बैठे लोगों को लगा कि बाकी लोग हथियार लेकर आ रहे हैं और उन्होंने निहत्थे लोगों पर ही गोलियां चला दी। जिसमें रवि बुटोला की मृत्यु हो गई, बाकी अन्य दो को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दो फरार चल रहे हैं, मामले में आगे पूछताछ जारी है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply