Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पौड़ी : चलती बस में सवारी का मोबाइल फटा, चेहरे सहित खिड़की के उड़े परखच्चे

पौड़ी : चलती बस में सवारी का मोबाइल फटा, चेहरे सहित खिड़की के उड़े परखच्चे

पौड़ी। आज रविवार सुबह चलती बस में बात कर रहे एक सवारी का मोबाइल फोन फटने से उसकी मौत हो गई। विस्फोट इतनी जोर का था कि बस की खिड़की के भी परखच्चे उड़ गए।
चलती बस में बात कर रहे एक सवारी का मोबाइल फोन फटने से उसकी मौत हो गई। विस्फोट इतनी जोर का था कि बस की खिड़की के भी परखच्चे उड़ गए। हादसा पौड़ी जिले में रोडवेज की बस में हुआ। मृतक की शिनाख्त कर ली गई है।
घटना आज रविवार 18 अप्रैल की सुबह करीब 5:45 बजे की है। उत्तराखंड परिवहन निगम की बस संख्या यूके 07 पीए 4229 सुबह करीब 5:00 बजे कोटद्वार से 9 यात्रियों को लेकर पौड़ी के लिए रवाना हुई। करीब 5:45 बजे जब बस दुगड्डा से गुमखाल की ओर जा रही थी, तभी भदालीखाल के समीप बस में तेज विस्फोट हुआ।
इस पर बस चालक सुनील कुमार ने बस रोक जैसे ही पीछे की ओर नजर दौड़ाई तो बस की आखरी सीट पर एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हालत में पड़ा था। बस की खिड़की का शीशा भी टूटा हुआ था। बस चालक ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद गुमखाल से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बस को सभी यात्रियों समेत कोटद्वार के बेस चिकित्सालय में लाया गया, जहां चिकित्सक ने घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
मृतक की शिनाख्त प्रखंड थलीसैंण के अंतर्गत ग्राम कोटा (चोपराकोट) निवासी शिव सिंह (35) के रूप में हुई। बस मैं मौजूद सवारियों ने बताया कि उक्त व्यक्ति मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। उसी दौरान अचानक तेज विस्फोट हुआ और शिव सिंह के चेहरे के चिथड़े उड़ गए। पुलिस मृतक के स्वजनों तक सूचना पहुंचाने की तैयारी कर रही है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply