Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: मां-बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड: मां-बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नौरंगाबाद गैंडीखाता में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां मां-बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, हरिद्वार के श्यामपुर स्थित गैंडीखाता क्षेत्र में आज सुबह मां-बेटी ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस की मानें तो रोहताश सैनी की पत्नी विमला देवी और बेटी काजल ने आत्महत्या कर ली। जिस वक्त उन्होंने ये खौफनाक कदम उठाया, उस वक्त रोहताश सैनी अपने बेटे के साथ काम पर गया था। जबकि, बहू अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने गई थी। जब वो घर लौटी तो बहू को दरवाजा बंद मिला। इसके बाद बहू ने पड़ोसियों को मौके पर बुलाया और दरवाजा खोला। जब बहू और पड़ोसियों ने दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देख उनके होश फाख्ता हो गए। मां-बेटी दोनों आत्महत्या कर चुके थे. जिस पर उन्होंने तत्काल इसकी सूचना श्यामपुर पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही श्यामपुर थाने से पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। जहां अब पुलिस की टीम मामले की बारीकी से जांच पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल, पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि काजल लंबे समय से बीमार थी, जिसके कारण परिवार तनाव में था। फिलहाल, मां-बेटी की आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …