Sunday , May 5 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / द्रोणाचार्य अवार्डी कोच अनूप बिष्ट के खाते में जुड़ी एक और बड़ी उपलब्धि!

द्रोणाचार्य अवार्डी कोच अनूप बिष्ट के खाते में जुड़ी एक और बड़ी उपलब्धि!

मेहनत से रच रहे इतिहास

  • दस हजार मीटर वॉक रेस में नेशनल रिकॉर्ड बनाने वाली रेशमा पटेल के कोच हैं अनूप बिष्ट
  • आज बुधवार को उत्तराखंड के परमजीत बिष्ट ने 10,000 मीटर वॉक रेस में पाया तीसरा स्थान

देहरादून। उत्तराखंड की होनहार खिलाड़ी रेशमा पटेल ने दस हजार मीटर वॉक रेस में नेशनल रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि के द्रोणाचार्य अवार्डी कोच अनूप की मेहनत दिख रही है। इससे पहले भी अनूप बिष्ट के निर्देशन में उत्तराखंड के हिस्से में कई बड़ी उपलब्धियां आई हैं।
रेशमा पटेल ने भोपाल में आयोजित हो रही नेशनल प्रतियोगिता में यह रिकॉर्ड बनाया है। रेशमा ने अंडर 20 बालिका श्रेणी में 48 मिनट 52 सेकंड में अपनी रेस पूरी कर यह रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही रेशमा ने स्वर्ण पदक भी अपने नाम कर लिया 16 वर्षीय रेशमा ने बीते मंगलवार को अपनी पहली ही दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने के साथ स्वर्ण पदक भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने प्रियंका गोस्वामी के 2014 के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास रच दिया है।

रेशमा ने भोपाल में टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित नेशनल फेडरेशन कप जूनियर अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन 48 मिनट और 25.90 सेकेंड में दौड़ को पूरा किया। रेशमा की इस बड़ी उपलब्धि से राज्य व खेल जगत में खुशी का माहौल है। उधर अनूप जी की दूसरी स्टूडेंट  मानसी नेगी ने नेशनल फेडरेशन कप जूनियर अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 51ः20.37 समय लेकर छठा स्थान प्राप्त किया।
वहीं बुधवार को इस प्रतियोगिता में दिन के सबसे पहले इवेंट दस हजार मीटर वॉक रेस में उत्तराखंड के ही परमजीत बिष्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। परमजीत उत्तराखंड के चमोली जिले के रहने वाले हैं। परमजीत के कोच गोपाल सिंह बिष्ट हैं। इससे उनके परिजनों और खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है।

About team HNI

Check Also

UK Board result 2024: इन्होंने मारी बाजी, जानिए कौन हैं 10वीं और 12वीं के टॉप-5 छात्र-छात्राएं…

नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का …

Leave a Reply