देहरादून। उत्तराखंड निकाय चुनावों की मतगणना (Nikay Chunav Results) शुरू हो गई है। राज्य के अलग अलग जिलों में मतगणना का काम शुरू हो गया है। राज्य भर में कुल 54 काउंटिंग सेंटर्स बनाए गए हैं। निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए 6300 से अधिक कार्मिकाें की तैनाती की है।
कांग्रेस के पक्ष में आया पहला परिणाम
चमोली की नगर पंचायत नंदा नगर घाट से अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी बीना रौतेला 187 मतों से जीत गयी है। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी संध्या को पराजित कर विजय हासिल की है। बता दें भाजपा प्रत्याशी संध्या को 467 और कांग्रेस प्रत्याशी बीना रौतेला को 650 वोट मिले। जबकि नोटा 1 और 6 मत रद्द हुए। कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के बाद नंदा नगर में उत्साह का माहौल है। कांग्रेस प्रत्याशी ने इसे जनता की जीत बताया है।
कांग्रेस के प्रत्याशी ने की जीत हासिल
नगर पंचायत सतपुली में कांग्रेस के प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह चौहान ने भाजपा की प्रत्याशी अंजना वर्मा को 471 मतों से पराजित किया। सतपुली के चारों वार्डों में भी कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।
निर्दलीय प्रत्याशी ने की जीत हासिल
पौड़ी गढ़वाल में दुगड्डा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी शांति बिष्ट ने की जीत हासिल।
श्रीनगर नगर निगम निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी 466 वोट से आगे।
कीर्तिनगर नगर पंचायत में चौथी बार भी भाजपा का कब्जा
कीर्तिनगर नगर पंचायत में चौथी बार भी भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी अध्यक्ष बना है। प्रत्याशी डॉक्टर राकेशमोहन मैठाणी की भारी मतों से विजय हुई है। सभासद पद पर वार्ड नंबर 1 से मनमोहन सिंह रावत, वार्ड नंबर 2 से दीपा देवी व वार्ड नंबर 3 से कुलदीप रावत विजय हुए हैं।
हरिद्वार से मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी आगे
हरिद्वार में अब तक हई मतगणना में हरिद्वार से मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी किरण जैसल 3000 वोट से आगे चल रही हैं।
8 वोट से भाजपा प्रत्याशी को हराया
रुद्रप्रयाग नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी संतोष रावत की जीत लगभग तय।
अगस्त्यमुनि नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी ने 8 वोट से भाजपा प्रत्याशी को हराया।
ऊखीमठ से जीते निर्दलीय प्रत्याशी
निर्दलीय प्रत्याशी कुब्जा धर्म्वाण नगर पंचायत ऊखीमठ से जीते
नगर पंचायत गुप्तकाशी की पहली अध्यक्ष बनी विश्वेशरी देवी
नगर पंचायत तिलवाड़ा में भाजपा की विनीता देवी ने 9 वोट से की जीत हासिल
हरदा के भतीजे अरुण रावत बने पालिकाध्यक्ष
अल्मोड़ा में चिलियानौला-रानीखेत में कांग्रेस 296 मतों से जीती। बता दें उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के भतीजे अरुण रावत पालिकाध्यक्ष बन गए हैं।
नगर पंचायत गुप्तकाशी की पहली अध्यक्ष बनीं विश्वेशरी देवी
नगर पंचायत गुप्तकाशी की पहली अध्यक्ष बनीं विश्वेशरी देवी। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी कुब्जा धर्म्वाण नगर पंचायत ऊखीमठ से विजयी रहीं। नगर पंचायत तिलवाड़ा में भाजपा की विनीता देवी नौ वोट से जीतीं।
रुड़की नगर निगम में भाजपा आगे
रुड़की नगर निगम में पहले राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी को 4400 कांग्रेस प्रत्याशी को 2575 और श्रेष्ठा राणा 3104 मत मिले हैं।
मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल आगे
देहरादून से मतगणना का बड़ा अपडेट सामने आया है। अभी तक की काउंटिंग के अनुसार मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल 4100 से आगे चल रहे हैं।