Thursday , February 26 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : नर्सिंग भर्ती का शासनादेश जारी, 1383 पदों पर होगी भर्ती…

उत्तराखंड : नर्सिंग भर्ती का शासनादेश जारी, 1383 पदों पर होगी भर्ती…

देहरादून। प्रदेश में मेडिकल क्षेत्र में लंबे समय से बेरोजगार रह रहे युवक युवतियो के लिए अच्छी खबर है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग भर्ती 12 साल बाद शुरू होने जा रही है। इसके लिए उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विभाग (मेडिकल कॉलेज) नर्सिंग संवर्ग (अराजपत्रित) सेवा संशोधन नियमावली 2023 की अधिसूचना जारी हो गई है।

संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजल्वाण द्वारा बताया गया कि हमारा 1383 पदों पर चिकित्सा शिक्षा विभाग मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग भर्ती का शासनादेश आज प्राप्त हो गया है नर्सिंग अराजपत्रित सेवा नियमवाली 2023 में 80% पद महिला और 20% पद पुरुष के होंगे 70% पद डिप्लोमा धारक और 30% डिग्री धारक को मिलेंगे।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply