Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / गुलदार ने किसान को बनाया निवाला

गुलदार ने किसान को बनाया निवाला

कोटद्वार नैनीडांडा ब्लॉक के केलधार मल्ला गांव में गुलदार ने खेत में काम कर रहे एक किसान को निवाला बना लिया। जानकारी के अनुसार 56 वर्षीय ग्रामीण धीरज सिंह पुत्र नंदन सिंह सुबह करीब आठ बजे घर के निकट ही खेत में काम करने गए थे। इस दौरान घात लगाए गुलदार ने हमला कर दिया।
जब दोपहर तक धीरज सिंह घर वापस नहीं लौटे परिजनों ने उनकी तलाश की। वह खेत में नहीं मिले तो गांव के अन्य लोग भी उनकी खोजबीन में जुट गए। खोजने पर खेत से पांच सौ मीटर दूर झाड़ियों में उनका क्षत—विक्षत शव मिला।
शव बरामद होते ही गांव वालों ने तुरंत वन विभाग व पुलिस प्रशासन को सूचित किया। थाना धुमाकोट के प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इलाके में इस घटना के बाद खौफ का माहौल है। इलाके के ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने की गुहार लगाई है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply