Saturday , February 21 2026
Breaking News
Home / अपराध / उत्तराखंड: नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, बचने के लिए बदल रहा था ठिकाना

उत्तराखंड: नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, बचने के लिए बदल रहा था ठिकाना

पिथौरागढ़। नाबालिग का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाना बदल रहा था।

एसपी रेखा यादव ने बताया कि पिथौरागढ़ कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने 2 नवंबर 2024 को स्थानीय एक युवक के खिलाफ अपनी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म और उसका शारीरिक शोषण करने का लगाया था। पीड़ित ने तहरीर देकर पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने युवक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई।

अभियुक्त घटना के समय से ही फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसओजी की टीम गठित की गई थी। जहां प्रभारी एसओजी मनोज पांडे के नेतृत्व में अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए लखनऊ, बिहार, अमृतसर, करनाल हरियाणा आदि शहरों में अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस व एसओजी टीम ने सर्विलांस की मदद से अभियुक्त को खजुराहो (मध्य प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …