Sunday , September 27 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड पुलिस ने कर डाला कारनामा, पूरे देश में पाया प्रथम स्थान, जानिए क्या है मामला

उत्तराखंड पुलिस ने कर डाला कारनामा, पूरे देश में पाया प्रथम स्थान, जानिए क्या है मामला

देहरादून। क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) में उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की मई 2023 की पर्वतीय राज्यों की मासिक रैंकिंग में प्रथम स्थान और पूरे देश की राज्य पुलिस में तीसरा स्थान मिला है।

दरअसल, क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की मई 2023 की रैकिंग जारी की है। जिसमें पहाड़ी राज्यों की मासिक रैंकिंग में उत्तराखंड पुलिस को पहला और पूरे देश में तीसरा स्थान मिला है। पहाड़ी राज्यों की बात की जाए तो उत्तराखंड 97.44 अंक लाकर पहले स्थान पर है। वहीं, पर्वतीय राज्यों में दूसरे नंबर पर हिमाचल है। हिमाचल को 96.15 प्रतिशत अंक मिले है। अरुणाचल प्रदेश तीसरे, मिजोरम चौथे और त्रिपुरा पांचवें स्थान पर है। उत्तराखंड पुलिस की इस उपलब्धि के लिए प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों को बंधाई दी है।

https://twitter.com/uttarakhandcops/status/1674006119914799104?s=20

बता दे कि सीसीटीएनएस यानी अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम केंद्र सरकार का एक प्रायोजित मिशन मोड प्रोजेक्ट है। जिसकी शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2009 में की थी। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य सभी स्तरों पर विशेष रूप से थाने स्तर पर पुलिसिंग की दक्षता और प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए एक व्यापक और एकीकृत ई सिस्टम बनाना है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply