Monday , February 16 2026
Breaking News
Home / अपराध / उत्तराखंड: बकरी के पैसे नहीं चुकाए तो तालाब में डुबोकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड: बकरी के पैसे नहीं चुकाए तो तालाब में डुबोकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

चमोली /थाराली। चमोली पुलिस ने विकास खंड देवाल के अंतर्गत ऐरठा गांव के भजन राम की मौत का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार बकरी का पैसा नहीं चुकाने के चलते भजन राम को तालाब में डुबोकर मारा गया। जिसमें आरोपी को गिराफ्तार कर लिया गया है।

बता दें कि छह मई को देवाल ब्लाक के ऐरठा गांव के भजन राम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके गांव से लगभग पांच सौ मीटर दूर गदेरे में मिला था। मृतक भजन राम अपने घर से पास के किसी गांव में शादी समारोह में शामिल होने गया था। मृतक के पुत्र भवान राम ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनके साथ तीन और लोग थे। पिता की मौत को संदिग्ध बताते हुए भवान राम ने जांच की मांग की थी। जिस पर थराली थाना पुलिस ने जांच करना शुरू कर दिया तो हत्या का मामला सामने आया। थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत ने बताया कि जांच में पता चला कि मृतक एवं तलौर पदमल्ला गांव के मौड़ा तोक निवासी महेंद्र सिंह पुत्र दलीप सिंह ने मृतक की हत्या पानी के तालाब में डुबोकर की। थानाध्यक्ष देवेंद्र ने बताया जांच में मौड़ा गांव निवासी महेंद्र सिंह पुत्र दिलीप सिंह ने भजन राम की हत्या की बात कबूली।

थानाध्यक्ष ने बताया कि तीन साल पहले मृतक भजन राम ने महेंद्र सिंह कुछ बकरियां बिना पूछे बेच दी, और महेंद्र के बार-बार मांगे जाने पर भी पैसा नहीं दिया। छह मई को महेंद्र और भजनराम ने साथ में शराब पी, और फिर महेंद्र ने गदेरे में भजन राम को धक्का दे दिया। जिससे भजन राम गदेरे में बने तालाब में गिर गया। महेंद्र ने कुछ देर तक भजन राम को पानी भी दबाकर रखा, जिससे भजन राम की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया हैं।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …

Leave a Reply