देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य में औषधि निरीक्षक की भर्ती निकाली गई है। इसके लिए राज्य लोक सेवा आयोग ने ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने औषधि निरीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। योग्य अभ्यार्थी अपना आवेदन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के वेबसाइट पर ऑनलाइन कर सकते हैं।
औषधि निरीक्षक के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 16 सितंबर को विज्ञापन जारी किया था। इच्छुक उम्मीदवार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वेबसाइट https://ukpsc.net.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां पर आपको औषधि निरीक्षक (drug inspector) की भर्ती से जुड़ी सारी जानकारियां मिल जाएगी।
बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी और साहयक समीक्षा अधिकारी के पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था। समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर फार्म भरने की आखिरी तारीख 29 सितंबर है, जिसका पेपर दिसंबर में होगा। बता दें कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीसीएस) ने हाल में प्रदेश के अंदर होने वाली 1400 भर्तियों को कैलेडर जारी किया है।
Hindi News India