Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड के लाल ने रोशन किया नाम!

उत्तराखंड के लाल ने रोशन किया नाम!

  • राहुल ने भारतीय इंजीनियरिंग सर्विसेज में 28वीं रैंक प्राप्त कर बढ़ाया बागेश्वर जिले का मान

बागेश्वर। जिले के एक छोटे से गाँव खुनौली निवासी राहुल बचखेती का चयन भारतीय इंजीनियरिंग सर्विसेज में हुआ है। राहुल ने भारतीय इंजीनियरिंग सर्विसेज में 28वीं रैंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है।
राहुल के पिता पूर्व रिटायर्ड कैप्टन लीलाधर बचखेती का कहना है कि राहुल बचपन से ही मेधावी रहा है। राहुल की 12वीं तक की शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल धौलाकुआं दिल्ली में हुई है। राहुल जीबी पन्त इंजीनीयरिंग कालेज, पौढ़ी गढ़वाल से स्नातक है। प्रो. मनोज कुमार पाण्डा ने राहुल को नित्य नयी ऊँचाइयों तक पहुंचने का आशीर्वाद देते हुए अत्याधिक प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रो. पाण्डा का कहना है कि राहुल हमेशा परिश्रम से प्रत्येक कार्य करता था| स्नातक के उपरान्त राहुल का चयन उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन, राजस्थान पावर कारपोरेशन, दिल्ली मेट्रो, कोल इण्डिया और भारतीय रेलवे में चयन हो चुका है, लेकिन राहुल का बचपन से भारतीय इंजीनियरिंग सर्विसेज में जाने का सपना था। इसलिए राहुल ने “काक चेष्टा बको ध्यानं” को चरितार्थ करते हुए निरन्तर अभ्यास द्वारा इस मुकाम को प्राप्त किया। राहुल के इस उपलब्धि पर पैतृक गाँव में खुशी का माहौल है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply