Friday , April 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : यहां गोली चलने से मचा हड़कंप, युवक गंभीर

उत्तराखंड : यहां गोली चलने से मचा हड़कंप, युवक गंभीर

हल्द्वानी। शहर में आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। वहीं बीती देर रात दमुआढुंगा के पनचक्की चौराहे के पास रेस्टोरेंट में गोली चलने से हड़कंप मच गया। इस दौरान गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है। यहां दो रेस्टोरेंट्स कारोबारी एक रेस्टोरेंट में बैठे हुए थे। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और एक रेस्टोरेंट कारोबारी ने दूसरे के ऊपर फायरिंग कर दी। जिससे बिशन सिंह नाम के रेस्टोरेंट कारोबारी को गोली लग गई। गोली जबड़े को फाड़ते हुए पार कर गई। गोली की आवाज से मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची काठगोदाम पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं दोनों रेस्टोरेंट संचालक चंपावत के एक ही गांव के रहने वाले हैं।

थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। घायल युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसको बरेली रेफर किया गया है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply