Wednesday , March 11 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: कमरे में पांच दिनों से पड़ा मिला रिटायर महिला होमगार्ड का शव, ऐसे चला पता…

उत्तराखंड: कमरे में पांच दिनों से पड़ा मिला रिटायर महिला होमगार्ड का शव, ऐसे चला पता…

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित गली नंबर-1 में होमगार्ड से सेवानिवृत्त 60 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान मुन्नी देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया है।

पुलिस के मुताबिक, हल्द्वानी के रामपुर रोड गली नंबर 1 निवासी 60 वर्षीय मुन्नी देवी 6 महीने पहले ही होमगार्ड से रिटायर हुई थी। वो रामपुर रोड पर किराये के कमरे में रहती थी। जबकि, उसके पति और इकलौते बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है। जबकि, बेटी की उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में शादी हुई है।

पुलिस की मानें तो बुजुर्ग महिला के रिश्तेदार पड़ोस में ही रहते हैं। बताया जा रहा है कि 10 जनवरी को महिला का भतीजा उसे शाम के समय खाना देने आया था। इसके बाद करीब चार-पांच दिनों तक महिला की किसी ने खबर नहीं ली। बुधवार दोपहर को महिला के कमरे से तेज दुर्गंध आने लगी तो पड़ोसियों और मकान मालिक को शक हुआ। जिसके बाद उन्होंने आनन-फानन में बुजुर्ग की मौत की सूचना पुलिस को दी।

वहीं, सूचना पर हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश यादव मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर देखा तो महिला का बुरी हालत में शव पड़ा हुआ था। कमरे में तेज दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मंगल पड़ाव चौकी प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि महिला लंबे समय से ट्यूमर की बीमारी से जूझ रही थी। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …