Monday , February 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, 24 यात्री घायल

उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, 24 यात्री घायल

ऋषिकेश। आज गुरुवार सुबह चीला चौकी क्षेत्र के भीमगोड़ा बैराज तिराहे के पास टनकपुर से ऋषिकेश आ रही रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 35 यात्री सवार थे, जिनमें से 24 यात्री बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस ने गाड़ी का शीशा तोड़कर 24 यात्रियों को बाहर निकाला।
जानकारी के मुताबिक चीला चौकी क्षेत्र के भीमगोड़ा बैराज तिराहे के पास टनकपुर से ऋषिकेश आ रही रोडवेज बस संख्या UK 07 PA 3083 अनियंत्रित होकर पलट गई। तभी ऋषिकेश की ओर से आ रही कार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। घायलों को हरिद्वार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply