Monday , March 2 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हल्द्वानी : 7 साल की मासूम को उठाकर ले गया ऑटो चालक गिरफ्तार

हल्द्वानी : 7 साल की मासूम को उठाकर ले गया ऑटो चालक गिरफ्तार

हल्द्वानी। आज गुरुवार को यहां एक ऑटो चालक 7 वर्षीया बच्ची का अपहरण कर ले जाने के बाद पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए मात्र 2 घंटे के भीतर मासूम को सकुशल बरामद कर लिया है।
एसएसपी पंकज भट्ट के मुताबिक आज गुरुवार सुबह करीब 10 बजे पटेल चौक के पास से 7 वर्षीया बच्ची के गुम होने की सूचना मिली थी। पुलिस के मुताबिक आज गुरुवार सुबह करीब 10 बजे कालाढूंगी चौराहे के पास से एक ऑटो वाला बच्ची को ले जाता हुआ दिखाई दिया था। जिसके बाद से ही पुलिस संदिग्ध ऑटो चालक की तलाश कर रही थी।इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से चेकिंग अभियान चलाकर बच्ची को राजपुरा क्षेत्र से ढूंढ निकाला। अब जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ऑटो वाले को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply