Tuesday , July 1 2025
Breaking News
Home / चर्चा में / चीन सीमा पर सीजन के तीसरे हिमपात से लकदक हुई दारमा घाटी!

चीन सीमा पर सीजन के तीसरे हिमपात से लकदक हुई दारमा घाटी!

धारचूला (पिथौरागढ़)। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में अब ठंड बढ़ने लगी है। वहीं, बारिश के साथ हिमपात भी होने लगा है।उच्च हिमालयी दारमा घाटी में चीन सीमा पर 17500 फीट की ऊंचाई पर स्थित दावे आइटीबीपी चौकी सहित विदांग, ढाकर तक हिमपात हुआ है, जबकि पहाडियों पर डेढ़ फीट हिमपात हो चुका है। उच्च हिमालयी दारमा, व्यास और जोहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। चीन सीमा के पास दारमा घाटी की अंतिम चौकी दावे में दो अक्तूबर को चार सेंटीमीटर और पहाड़ों में डेढ़ फीट से अधिक बर्फबारी हुई है। दारमा घाटी के 10 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित ढाकर और बिदांग चौकी में भी एक फीट से अधिक बर्फबारी हुई है। इस कारण उच्च हिमालयी क्षेत्र दारमा घाटी के 14 गांव और व्यास घाटी के सात गांवों में ठंड बढ़ गई है।
व्यास घाटी के ज्योलीकांग, नाभीढांग, ओम पर्वत, आदि कैलाश, प्रसिद्ध पंचाचूली में भी बर्फबारी हुई है। इसके चलते लोगों के साथ ही सीमा की सुरक्षा में लगे जवानों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।
उत्तराखंड में मानसून की विदाई भी होने वाली है। वहीं, दहशहरे के बाद फिर से एक बार बारिश के आसार हैं। उधर, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में भी बर्फबारी का सिलसिला जारी है।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply