Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / आज सुबह केदारनाथ और बद्रीनाथ में हुई बर्फबारी

आज सुबह केदारनाथ और बद्रीनाथ में हुई बर्फबारी

अप्रैल माह में पहाड़ों में बढ़ी सिहरन

देहरादून। अप्रैल माह में आज बुधवार को केदारनाथ और बदरीनाथ में सुबह बर्फबारी हुई है। वहीं राज्य के अधिकतर इलाकों में मौसम खराब बना हुआ है। प्रदेश के कई इलाकों में आज भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। साथ ही कुछ क्षेत्रों में तेज हवा चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के कई क्षेत्रों में आज बादल छाये रह सकते हैं। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों में बारिश हो रही है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राज्य के कई मैदानी हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा भी चल सकती है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply