Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / देश में कोरोना बेकाबू , 24 घंटे में 2023 लोगों की मौत

देश में कोरोना बेकाबू , 24 घंटे में 2023 लोगों की मौत

  • एक दिन में पूरे देश में मिले 2,94,115 नए संक्रमित

नई दिल्ली। देश में कोरोना की लहर बेहद खतरनाक हो गई है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, 24 घंटे देश में 2023 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। पिछले साल महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में कोरोना संक्रमितों की मौत की सर्वाधिक संख्या है। पहली बार देश में एक दिन में दो हजार से अधिक लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इस दौरान 2,94,115 नए संक्रमित मिले। यह भी देश में एक दिन में मिले संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है। इसी के साथ महामारी से मरने वाले कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,82,570 हो गई है, जबकि अब तक कुल संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1,56,09,004 है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21,50,119 पर पहुंच गई। यह कुल संक्रमितों की संख्या का 13.8 फीसदी है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply