Friday , February 27 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / मणिपुर में उग्रवादी हमले में उत्तराखंड का जवान शहीद, क्षेत्र शोक की लहर

मणिपुर में उग्रवादी हमले में उत्तराखंड का जवान शहीद, क्षेत्र शोक की लहर

चम्पावत। उत्तराखंड के लिए मणिपुर से बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। लोहाघाट के चौबे गांव सुई के असम राइफल में तैनात वारंट ऑफिसर गुणानंद चौबे पुत्र हरिदत्त चौबे मणिपुर में 12 अगस्त की सुबह उग्रवादियों के द्वारा किए गए अचानक हमले में शहीद हो गए।

ग्राम प्रधान भुवन चौबे ने बताया गुणानंद चौबे मणिपुर में 22 बटालियन असम राइफल में वारंट ऑफिसर के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनका परिवार दिल्ली में रहता है। शहीद अपने पीछे अपनी पत्नी दो बेटी व एक बेटे को छोड़ गए। शहीद के पार्थिव शरीर को अभी असम राइफल कैंप रखा गया, सेना द्वारा जरूरी कार्यवाही की जा रही है। इसके बाद पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ शहीद के पार्थिव शरीर को परिजनों को सौपा जाएगा। वहीं इस घटना की जानकारी के बाद से पूरे सुई व लोहाघाट क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …