गोपेश्वर। उत्तराखंड में मॉनसून ने अभी दस्तक भी नहीं दी है, लेकिन पहाड़ों और सड़कों की खस्ताहाल स्थिति अभी से सामने आने लगी है। ऐसा ही एक वीडियो चोपता-ऊखीमठ से सामने आया है। यहां चोपता-ऊखीमठ-कुंड मोटर मार्ग पर संसारी के पास पूरी सड़क धंस गई है। जिसके चलते केदारनाथ मार्ग पर कुंड और ऊखीमठ के बीच चोपता-मण्डल-गोपेश्वर मार्ग भारी भूस्खलन के चलते बन्द हो गया है। कुण्ड से आगे ऊखीमठ को जोड़ने वाला मार्ग उद्यान विभाग जेबरी (संसारी) के पास टूट गया है। जिस कारण उक्त मार्ग पर आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित कर दी गयी है। प्रदेश में चारधाम यात्रा गति पकड़ने के साथ ही तीर्थयात्रियों की परेशानियां भी बढ़ना शुरू हो गई है। कुण्ड-ऊखीमठ राष्ट्रीय राजमार्ग क्षतिगस्त होने से तीर्थयात्रियों को लंबा रास्ता तय करना पड़ा रहा है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग के खिसकने का मुख्य कारण पानी का रिसाव माना जा रहा है।
Tags CHAR DHAM KEDARNATH LANDSLIDE
Check Also
मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण
मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …