Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : पलक झपकते ही खाई में समाई चोपता-ऊखीमठ रोड, देखें वीडियो!

उत्तराखंड : पलक झपकते ही खाई में समाई चोपता-ऊखीमठ रोड, देखें वीडियो!

गोपेश्वर। उत्तराखंड में मॉनसून ने अभी दस्तक भी नहीं दी है, लेकिन पहाड़ों और सड़कों की खस्ताहाल स्थिति अभी से सामने आने लगी है। ऐसा ही एक वीडियो चोपता-ऊखीमठ से सामने आया है। यहां चोपता-ऊखीमठ-कुंड मोटर मार्ग पर संसारी के पास पूरी सड़क धंस गई है। जिसके चलते केदारनाथ मार्ग पर कुंड और ऊखीमठ के बीच चोपता-मण्डल-गोपेश्वर मार्ग भारी भूस्खलन के चलते बन्द हो गया है। कुण्ड से आगे ऊखीमठ को जोड़ने वाला मार्ग उद्यान विभाग जेबरी (संसारी) के पास टूट गया है। जिस कारण उक्त मार्ग पर आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित कर दी गयी है। प्रदेश में चारधाम यात्रा गति पकड़ने के साथ ही तीर्थयात्रियों की परेशानियां भी बढ़ना शुरू हो गई है। कुण्ड-ऊखीमठ राष्ट्रीय राजमार्ग क्षतिगस्त होने से तीर्थयात्रियों को लंबा रास्ता तय करना पड़ा रहा है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग के खिसकने का मुख्य कारण पानी का रिसाव माना जा रहा है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply