Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पिंडर नदी के किनारे से लापता दो बच्चों में से एक का शव बरामद

पिंडर नदी के किनारे से लापता दो बच्चों में से एक का शव बरामद

थराली से हरेंद्र बिष्ट।

विकासखंड मुख्यालय नारायणबगड़ से सटे पंती बिजली सब स्टेशन के पास पिंडर नदी के किनारे से लापता दो बच्चों में से एक का शव घटनास्थल के पास ही नदी में मिल गया हैं। जबकि एक बच्चा अभी भी लापता चल रहा हैं। घटना के बाद से ही पूरे नारायणबगड़ विकासखंड में शोक छाया हुआ हैं। एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस के साथ ही स्थानीय लोग अब भी पिंडर नदी में दूसरे बच्चे की तलाशी में जुटे हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर पंती गांव के पास पिंडर नदी के किनारे दो बच्चे लापता हो गये थे। जिनमें पंती गांव निवासी 13 वर्षीय प्रियांशु नेगी पुत्र हरेंद्र सिंह नेगी एवं बगोली निवासी 14 वर्षीय गजेन्द्र सेनवाल पुत्र दर्शन सिंह सेनवाल ट्यूशन पढ़ने के लिए घरों से निकले थे। देर सांय करीब पौने 5 बजें तक जब दोनों बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन करने के साथ ही घटना की पुलिस, प्रशासन को सूचना दी। जिसके बाद से कल देर सांय से अब तक पिंडर नदी में दोनों बच्चों की तलाश की जा रही हैं।
जिस स्थान पर पिंडर नदी के किनारे दोनों बच्चों के कपड़े, चप्पलें मिली थीं, आज शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे एसडीआरएफ एवं पुलिस टीम को कुछ दूरी पर नदी में बने भौर में गजेन्द्र सेनवाल का शव मिल गया हैं। एक बच्चे का शव मिलने के बाद से जहां पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। एसडीआरएफ, पुलिस-प्रशासन ने नदी में घटनास्थल से लेकर आगे तक दूसरे बच्चे की खोजबीन के अभियान को तेज कर दिया है।
नारायणबगड़ चौकी प्रभारी विनोद चौरसिया के अनुसार दूसरे बच्चे को खोजने के लिए एसडीआरएफ के जवानों के साथ ही, पुलिस कर्मी एवं स्थानीय लोग जुटे हुए हैं। घटना के बाद से ही दोनों बच्चों के घरों पर मातम पसरा हुआ हैं।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply