Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पिंडर नदी में डूबे दूसरे छात्र का भी शव बरामद

पिंडर नदी में डूबे दूसरे छात्र का भी शव बरामद

थराली से हरेंद्र बिष्ट।

नारायणबगड़ विकासखंड के अंतर्गत पंती गांव के पास पिंडर नदी में डूबे दूसरे किशोर का भी शव घटना के पांचवें दिन नारायणबगड़ स्थित झूला पुल के समीप एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है। किशोर का शव मिलने के बाद ही परिजनों के साथ ही पूरे पंती गांव में कोहराम मच गया है।
उल्लेखनीय हैं कि गत अप्रैल माह की 29 तारीख को पंती गांव के 13 वर्षीय प्रियांशु नेगी पुत्र हरेंद्र सिंह और 15 वर्षीय गजेंद्र सिंह पुत्र दशरथ सिंह निवासी बगोली  घर से ट्यूशन पड़ने निकले थे। जब शाम तक घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों के साथ ही पुलिस, प्रशासन ने दोनों की ढूंढ-खोज शुरू की तो पंती बिजली सब स्टेशन के पास पिंडर नदीं के किनारे उनके कपड़े, चप्पल, किताबें, मास्क आदि सामान दिखाई दिए। जिससे आशंका जताई जाने लगी कि दोनों की नदी में नहाते समय डूब जाने से मौत हो गई होगी। ढूंढ-खोज  के दौरान दूसरे दिन ही 30 अप्रैल को गजेंद्र सिंह का शव बरामद हो गया। जबकि प्रियांशु का पता नही चल पा रहा था।
एसडीआरएफ व पुलिस ने नदी में खोजबीन जारी रखी और आज सोमवार को सुबह एसडीआरएफ टीम को  नारायणबगड झूला पुल के समीप पिंडर नदी में प्रियांशु नेगी का शव बरामद किया। इस सूचना के बाद पीड़ित परिवारों के साथ ही पंती गांव में शोक व्याप्त हो गया है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply