Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / टिहरी : आखिरकार मारा गया आदमखोर गुलदार

टिहरी : आखिरकार मारा गया आदमखोर गुलदार

टिहरी। घनसाली भिलंगना ब्लाक के अखोड़ी गांव में आदमखोर गुलदार को आखिरकार शिकारी ने मार दिया है। बीते 16 अप्रैल को 8 साल के बच्चे को गुलदार ने अपना निवाला बनाया था। गुलदार के मारे जाने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
भिलंगना ब्लाक के अखोड़ी गांव में 16 अप्रैल शाम करीब 6.30 बजे 8 वर्षीय नवीन अपनी मां किरन रावत के साथ पड़ोस में बारात में शामिल होने गया था। शाम को सात बजे के करीब जब बारात दुल्हन को लेकर निकली तो सब लोग अपने अपने घरों को जाने लगे। इस दौरान नवीन की मां ने उसे घर जाने के लिए इधर उधर ढूंढा तो बालक कहीं नजर नहीं आया।परिजनों को लगा कि शायद नवीन अपने घर चला गया होगा, लेकिन जब वे घर पहुंचे तो नवीन का पता नहीं चला।
बाद में ग्रामीणों को भी इस बात का पता चला तो वे भी बालक की खोजबीन में जुट गए। रातभर खोजबीन के बाद नवीन का शव गांव से करीब 100 मीटर दूर छानी के पीछे मिला। ग्रामीणों ने रात को ही वन विभाग और पुलिस इसकी जानकारी दी। नवीन के पिता दुबई में काम करते है और मां घर गांव में ही रहती है। नवीन अपने परिवार में इकलौता भाई था। उसकी एक तीन वर्ष की बहन है। 

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply