Monday , February 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : इन 3 आईएएस अफसरों के दायित्वों में किया बदलाव

उत्तराखंड : इन 3 आईएएस अफसरों के दायित्वों में किया बदलाव

देहरादून। आज बुधवार को शासन ने 3 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इनमें शैलेश बगोली, सौजन्या और दिलीप जावलकर शामिल हैं।
शासन की तरफ से शैलेश बगोली को सचिव सूचना प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास पहले से ही सचिव मुख्यमंत्री कार्मिक एवं सतर्कता के साथ ही कृषि की जिम्मेदारी भी है। दिलीप जावलकर को सचिव निर्वाचन की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। जावलकर पहले ही वित्त और नागरिक उड्डयन के सचिव के तौर पर काम कर रहे हैं। सौजन्या से उनकी सभी जिम्मेदारियां वापस ले ली गई हैं। सौजन्या प्रतिनियुक्ति पर जा रही हैं और शासन से रिलीव हो चुकी हैं। अब वह एलबीएस अकादमी में प्रतिनियुक्ति पर रहेंगी।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply