Tuesday , March 3 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: नदी में डूबकर तीन वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार में मातम

उत्तराखंड: नदी में डूबकर तीन वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार में मातम

पिथौरागढ़/बेरीनाग। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के सेराघाट चौकी के पास में स्थित सेरा बडोली में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसे में तीन साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की लाश सरयू नदी से बरामद हुई है।

थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि सेराघाट के पास सेरा बडोली निवासी पूरन डसीला का 3 वर्षीय बेटा सिद्धार्थ डसीला सुबह लगभग 11 बजे अपने दादा अमर सिंह के साथ घर के पास में ही खेल रहा था। तभी खेलते-खेलते सिद्धार्थ घर से 50 मीटर दूरी पर बह रही सरयू नदी में चला गया। बहुत देर तक बच्चा घर में नहीं दिखा तो बच्चे की मां ने लीला देवी ने पति और आसपास के लोगों को सूचना दी। परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो नदी के पास उसके जूते मिले. जिसकी सूचना परिजनों ने सेराघाट चौकी और बेरीनाग पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों ने 300 मीटर नीचे नदी में कड़ी मशक्कत के बाद बच्चा बरामद किया। बच्चे को लेकर परिजन और पुलिसकर्मी सीएचसी गणाई गंगोलीहाट लेकर गए। जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …