Thursday , February 19 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में आज 18 कोरोना संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत

उत्तराखंड में आज 18 कोरोना संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत

  • 342 एक्टिव केसेज, 18417 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को 18 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और एक मरीज की मौत हो गई है। 54 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेज दिया है। एक्टिव केसेज 342 रह गए हैं। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 18417 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। चंपावत, पौड़ी और टिहरी जिले में पाॅजिटिव मरीजों की संख्या शून्य रही। अल्मोड़ा, हरिद्वार, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर में एक-एक, बागेश्वर में तीन, चमोली, नैनीताल और उत्तरकाशी में दो-दो और देहरादून में चार संक्रमित मरीज सामने आए हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342606 हो गई है। इनमें से 328844 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7371 लोगों की जान जा चुकी है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply