उत्तरकाशी : सिलेंडर में लीकेज से ढाई मंजिला घर जला, बुझाते समय मां-बेटी झुलसी
team HNI
August 16, 2021
उत्तरकाशी, उत्तराखण्ड, चर्चा में, राज्य
207 Views
उत्तरकाशी। जिले नंदगांव मे आज सोमवार शाम को एक घर में सिलेंडर में लीकेज होने से आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। वहीं आग बुझाते समय मां-बेटी बुरी तरह से झुलस गई। दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से बडकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार घटना आज शाम करीब चार बजे की है। एक घर में गैस सिलेंडर में लीकेज हो रही थी। इसी दौरान वहां सिलेंडर में आग लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन सारा सामान जलकर राख हो गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता रावत ने बताया कि आग बुझाते समय समा देवी व उनकी पुत्री भारती बुरी तरह झुलस गईं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
uttarakhand UTTARKASHI 2021-08-16