Hindi News India

ताज़ा हिंदी ख़बरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया के समाचार

उत्तराखण्डचर्चा मेंनैनीतालराज्य

मामूली कहासुनी में एक पर्यटक ने दूसरे पर चलाई गोली

  • एक युवक गंभीर रूप से घायल, आरोपी पर्यटक फरार

नैनीताल। स्वतंत्रता दिवस पर नैनीताल के बारापत्थर क्षेत्र में दो पर्यटकों के बीच मामूली कहासुनी ने भयंकर रूप ले लिया। इसमें से एक पर्यटक ने गोली चला दी। जिससे प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी पर्यटक फैजान घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने फैजान को घायल अवस्था में बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद नैनीताल के एसपी सिटी देवेंद्र पींचा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घायल फैजान ने बताया कि वह देर शाम नैनीताल झील के किनारे घूम रहा था। इसी दौरान उसकी किसी पर्यटक से विवाद हो गया और कुछ देर बाद मामला सुलझ भी गया था। फिर कुछ देर बाद उनकी मुलाकात दोबारा उसी पर्यटक से बारापत्थर क्षेत्र में भी हुई। जहां पर्यटकों ने फैजान के ऊपर 12 बोर के तमंचे से फायर कर दिया। आरोपी पर्यटक फरार हो गया।

Leave a Reply