Tuesday , March 26 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / दून : एक निजी अस्पताल की चार स्टाफ नर्स निकलीं पॉजिटिव

दून : एक निजी अस्पताल की चार स्टाफ नर्स निकलीं पॉजिटिव

सावधानी हटी दुर्घटना घटी

  • कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला का किया था उपचार
  • अब उत्तराखंड में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 1219

देहरादून। राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को यहां एक निजी अस्पताल की चार स्टाफ नर्स कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं।
मिली जानकारी के अनुसार इन्होंने कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला का इमरजेंसी कक्ष में उपचार किया था। चारों स्टाफ नर्सों को दून अस्पताल लाया जा रहा है। स्टेट कॉर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने इन मामलों की पुष्टि की है। वहीं अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1219 हो गई है। वहीं, 344 संक्रमित मरीज इलाज के बाद घर भेजे गए हैं। बता दें कि शुक्रवार को प्रदेश में 62 नए मामले मिले थे।

आज शनिवार को मिले संक्रमित मामले

देहरादून       –       27
रुद्रप्रयाग    –         14
अल्मोड़ा     –        05
टिहरी        –        08
नैनीताल    –         04
चमोली       –       02
चंपावत      –       03
हरिद्वार     –         01
ऊधमसिंह नगर  –  01
पौड़ी    –            01

उत्तराखंड में पिछले पांच दिनों में 304 कोरोना संक्रमित मरीज अपने घर लौटे हैं। इससे प्रदेश की रिकवरी दर में दोगुनी बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1200 पहुंच गया है। अभी भी देहरादून, नैनीताल और टिहरी जिले में सबसे अधिक सक्रिय मामले हैं। 24 मई के बाद प्रदेश में पांच दिन की दर से संक्रमित मरीजों की संख्या दोगुनी हुई है।
जिससे पिछले दो सप्ताह में संक्रमितों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। अब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। 31 मई को प्रदेश में रिकवरी दर 12.72 प्रतिशत थी और 105 मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया था। जबकि पांच जून को रिकवरी दर 25.77 प्रतिशत हो गई है और 309 मरीज ठीक हुए हैं। प्रभारी सचिव डॉ.पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मामले बढ़ने के साथ ही प्रदेश में रिकवरी और डबलिंग दर भी बढ़ रही है।
प्रदेश में बाहरी क्षेत्रों से आने वाले 33 हजार से अधिक लोगों को संस्थागत क्वारंटीन किया गया है। लगभग पांच सौ लोगों की संस्थागत क्वारंटीन की अवधि पूरी होने के बाद 14 दिन के होम क्वारंटीन में भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार चार जून को प्रदेश में 33 हजार 942 लोग संस्थागत क्वारंटीन में रह रहे थे। शुक्रवार को लगभग पांच सौ लोगों को सात दिन की अवधि पूरी होने के पर घर भेजा गया है। ये अब 14 दिन तक अपने घर में क्वारंटीन रहेंगे।

About team HNI

Check Also

सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पद नाम और चयन प्रक्रिया बदली, जानिए

Agniveer Bharti 2024 : भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2014 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया …

Leave a Reply