Wednesday , February 18 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून : बाइक सवार दो भाइयों के लिये काल बना ट्रक

देहरादून : बाइक सवार दो भाइयों के लिये काल बना ट्रक

देहरादून। यहां ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा शुक्रवार देर रात बसंत विहार थाना क्षेत्र के अंबीवाला टी स्टेट के पास हुआ। जहां मोटरसाइकिल पर सवार दो भाइयों को ट्रक (संख्या यूके 0 7 सीए 5005) ने टक्कर मार दी। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। दोनों भाइयों को घायल अवस्था में चीता पुलिस ने प्रेमनगर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक अमर सिंह निवासी जमालपुर कॉलोनी, लुधियाना पंजाब के दो पुत्र प्रीतम सिंह (47) और करतार सिंह (30) यहां नया गांव पेलियो, पटेल नगर में रहते थे। जिनकी प्रेमनगर में ऑप्टिकल की दुकान थी। दोनों शुक्रवार की रात दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से अपने घर नया गांव पटेलनगर जा रहे थे कि अचानक पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों भाइयों को चीता पुलिस ने प्रेमनगर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर दोनों भाइयों के परिवारों में कोहराम मचा है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply