दूरस्थ क्षेत्रों के लिये कोविड राहत सामग्री को धामी ने दिखाई हरी झंडी
देहरादून। आज शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 127 ईको बटालियन, गढ़ी कैंट में अपर महानिदेशक प्रादेशिक सेना जनरल गुलाब सिंह रावत द्वारा प्रदान की गई कोविड राहत सामग्री का फ्लैग ऑफ किया।

प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए इस कोविड राहत सामग्री का प्रबंध 127 बटालियन प्रादेशिक सेना गढ़वाल राइफल्स द्वारा विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के माध्यम से की गई। कोविड राहत सामग्री के तहत ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, पल्स ऑक्सीमीटर, मास्क, सेनिटाइजर एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई।

