Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की गई जान

उत्तराखंड : हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की गई जान

रुद्रपुर। आज शुक्रवार की दोपहर यहां सितारगंज में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों ही दोस्त बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार की दोपहर सितारगंज में बाइक से जा रहे किशनपुर निवासी राजू सिंह पुत्र चरण सिंह और ग्राम बिरिया भूड़ निवासी अंग्रेज सिंह पुत्र सुरजीत सिंह बाइक से बहेड़ी जा रहे थे। किच्छा रोड पर आरके ढाबा के पास तेज रफ्तार एक वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फिर परिजनों को इसकी सूचना दी। इस दर्दनाक खबर से दोनों घरों में कोहराम मचा हुआ है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply