उत्तराखंड : हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की गई जान
team HNI
March 25, 2022
उत्तराखण्ड, ऊधमसिंह नगर, चर्चा में, राज्य
131 Views
रुद्रपुर। आज शुक्रवार की दोपहर यहां सितारगंज में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों ही दोस्त बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार की दोपहर सितारगंज में बाइक से जा रहे किशनपुर निवासी राजू सिंह पुत्र चरण सिंह और ग्राम बिरिया भूड़ निवासी अंग्रेज सिंह पुत्र सुरजीत सिंह बाइक से बहेड़ी जा रहे थे। किच्छा रोड पर आरके ढाबा के पास तेज रफ्तार एक वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फिर परिजनों को इसकी सूचना दी। इस दर्दनाक खबर से दोनों घरों में कोहराम मचा हुआ है।
ACCIDENT ROAD ACCIDENT 2022-03-25