Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / चमोली : अपनी-अपनी दुकानों में मृत मिले दो युवक, मचा हड़कंप

चमोली : अपनी-अपनी दुकानों में मृत मिले दो युवक, मचा हड़कंप

चमोली। जिले के थराली क्षेत्र में बीते सोमवार को तब हड़कंप मच गया जब दो युवक अपनी अपनी दुकानों में मृत अवस्था में पड़े मिले। दो युवकों की मौत के बाद से ही क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोगों के बीच में हड़कंप मचा हुआ है। मामला थराली के मींमगधेरा कस्बे के भिरतोली का बताया जा रहा है।पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु की गुत्थी सुलझ पाएगी। मृतकों की पहचान 23 वर्षीय परीक्षित और 24 वर्षीय देवेंद्र गौड़ के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक परीक्षित की वर्कशॉप थी और देवेंद्र की भी मोटर पार्ट्स की दुकान थी। दोनों ही युवक रहस्यमय परिस्थितियों में अपनी-अपनी दुकानों में मृत पाए गए। सूचना मिलते ही उप जिला अधिकारी सुधीर कुमार, थाना अध्यक्ष और पुलिस चौकी प्रभारी नवीन नेगी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं। हालांकि पुलिस द्वारा यह आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवकों की मौत बिजली के करंट लगने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा और यह मृत्यु की गुत्थी सुलझ पाएगी। 

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply