Sunday , February 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हल्द्वानी: अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी: अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी। शनिवार की सुबह हल्द्वानी में एक व्यक्ति काअज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही  पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है। जानकारी के अनुसार मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत दमकल विभाग का कार्यालय के पास से आज सुबह कुछ लोग कूड़े की ढ़ेर के बगल से गुजर रहे थे। दुर्गंध आने पर उन्होंने पास जाकर देखा तो एक व्यक्ति की लाश पड़ी थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस के मुताबिक लाश तीन से चार दिन पुरानी प्रतीत हो रही है जिसके कारण बॉडी फूल गयी है जिस वजह पहचान करने में दिक्कत रही है।
एसएसआई विजय मेहता के अनुसार व्यक्ति की उम्र 35 से 40 साल के बीच है। शव तीन से चार दिन पुराना है। मृतक के शरीर में कही चोट के निशान नहीं मिले है। उन्होंने बताया कि पहले व्यक्ति की शिनाख्त हो जाए। इसके बाद मौत के पहलुओं की जांच की जाएगी।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …

Leave a Reply