Wednesday , February 25 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड: शिक्षकों को स्कूल छोड़ने रहा वाहन खाई में गिरा, कई घायल

उत्तराखंड: शिक्षकों को स्कूल छोड़ने रहा वाहन खाई में गिरा, कई घायल

उत्तरकाशी। राज्य में सड़क दुर्घटना लगातार बढ़ता ही जा रहा है। चाहे गढ़वाल हो या कुमाऊं। वहीं आज सोमवार सुबह, चिन्यालीसौड़ मोटर मार्ग पर 10 अध्यापकों को लेकर जा रहा बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन चिन्यालीसौड से गढ़वाल गाड़ जा रहा था। जोकि नागथली छोटी मणि के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में सभी शिक्षकों के घायल होने की सूचना है, जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं हादसे की सूचना सूचना मिलते ही राजस्व विभाग और थाना चिन्यालीसौड़ पुलिस की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। वहीं घटना की सूचना पर 108 वाहन और एसडीआरएफ टीम भी मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची टीम ने घायलों को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल के लिए भेजा।

बताया जा रहा है कि ग्राम छोटी मणी नैल के पास चालक देवेंद्र सिंह चौहान स्कूल टीचरों को लेकर जा रहा था। तभी अचानक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …