Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक तपिश बढ़ गई है। ज्यादातर क्षेत्रों में झुलसाने वाली धूप पड़ रही है। वहीं उत्तराखंड में बुधवार को मौसम ने करवट बदली। मौसम में परिवर्तन होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। गंगोत्री धाम की पहाड़ियों और गौमुख के आस-पास के क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। वहीं, निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई। यमुना घाटी में भी हल्की बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि और झक्कड़ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से चलने की संभावना है।

वहीं मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, हल्की बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने के अलावा कुछ जगहों पर अवशेष जमा होने के चलते सड़क अवरोध होने की संभावना भी जताई है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply