Sunday , February 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड प्री-मानसून : आज इन चार जिलों में होगी भारी बारिश!

उत्तराखंड प्री-मानसून : आज इन चार जिलों में होगी भारी बारिश!

देहरादून। आज रविवार कसे उत्तराखंड में मौसम फिर करवट बदल सकता है। हालांकि सुबह से ही प्रदेश के कई इलाकों में धूप खिली है, लेकिन मौसम विभाग ने नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में आज भी तेज बौछार के साथ भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। 
मौसम विभाग के अनुसार कुमाऊं के ही कई क्षेत्रों में ओले भी गिर सकते हैं। बिजली कड़कने की भी संभावना है। पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार शाम हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली। करीब एक घंटे तक कई इलाकों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज रविवार को भी अधिकतर क्षेत्रों में प्री मानसून की बारिश होने का अनुमान जताया है। इससे गर्मी और उमस से राहत के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार दून में एक घंटे में 7.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। आज रविवार को भी राजधानी के कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हो सकती है। 

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply