Friday , June 27 2025
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड : राज्य के कई हिस्सों में आज बारिश-बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड : राज्य के कई हिस्सों में आज बारिश-बर्फबारी की संभावना

देहरादून। प्रदेश के कई इलाकों में आज बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके कारण मौसम में ठंडक में इजाफा होने का अनुमान है। आज जनपद उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश,बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, देहरादून व टिहरी जिले के कुछ स्थानों में बहुत हल्की से हल्की बारिश,बर्फबारी हो सकती है। वहीं,25 सौ मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ भी गिर सकती है। मौसम विभाग ने राज्य के अन्य स्थानों पर मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। पहाड़ी और मैदानी जिलों में लगातार शीतलहर और कोहरे का प्रकोप बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राजधानी दून और आसपास के इलाकों में दोपहर और शाम के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रात्रि के समय हल्की वर्षा/गर्जन के साथ बौछार होने की संभावना है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 21°C तथा 06°C के लगभग रहेगा।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply